बलौदाबाजार (खबरगली) बलौदाबाजार जिले में देवउठनी एकादशी के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुकली में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल भेजा गया है।
घर में मिले महिला और दो बच्चों के शव
