एक साल में 55 फीसदी से अधिक का इजाफा खबरगली Increase in property registrations in the names of women; a rise of over 55 percent in one year khabargali

रायपुर (खबरगली) दिवाली के त्योहार पर जब परिवार घर-आंगन को रोशन करने और नई खुशियां खरीदने में जुटे हैं, तब प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की एक नई तस्वीर सामने आई है। प्रदेश में धन लक्ष्मी की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। यह इजाफा राज्य शासन द्वारा महिलाओं को संपत्ति की रजिस्ट्री में दी गई शुल्क रियायत का है। मकान-जमीन खरीदी की रजिस्ट्री में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। अब पहले की तुलना में अधिक परिवार मकान और जमीन महिलाओं के नाम पर खरीद रहे हैं।

53 हजार 909 रजिस्ट्रियों में धनलक्ष्मी