founder and director of the organization Sonam Srivastava

रायपुर (खबरगली ) राजधानी में यूएचएफसी फाउंडेशन (United Hands for Change) द्वारा आयोजित “नारी तू नारायणी सम्मान 2026” समारोह में छत्तीसगढ़ की शक्ति और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्था के संस्थापक एवं निदेशक सोनम श्रीवास्तव एवं महेंद्र सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 121 महिलाओं को सम्मानित किया गया।