गोमती साय को गुजरात तो सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी खबरगली Two Chhattisgarh leaders get major responsibilities in the BJP: Gomti Sai appointed co-in-charge for Gujarat

रायपुर (खबरगली)भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस नई सूची में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को भी दूसरे राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। पत्थलगांव की भाजपा विधायक गोमती साय को गुजरात का सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा को भी नई प्रभारी टीम मिली