घर में आग लगने से एक परिवार के 5 बच्चे और 1 महिला की मौत खबरगली Five children and a woman of a family died in a house fire. uttarpradesh hindi news khabargali
मेरठ (खबरगली) उत्तर प्रदेश के मेरठ में बड़ा हादसा हो गया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गली नंबर-3 स्थित कपड़ों के व्यापारी इकबाल के मकान में अचानक भीषण आग लगने से 5 बच्चों और 1 महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।