Goodbye Asha Tai! The Nightingale of India, who ruled hearts for decades with her velvety voice, passes away; a chapter of music ends in silence

मुंबई (खबरगली) भारतीय संगीत जगत के लिए आज का दिन एक अपूरणीय क्षति लेकर आया है। अपनी वर्सटाइल गायकी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली 'सुरों की मल्लिका' आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके जाने से भारतीय पार्श्व गायन का एक गौरवशाली अध्याय हमेशा के लिए समाप्त हो गया। जानकारी के अनुसार, आशा ताई को अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था। हालांकि शुरुआत में उनकी हालत स्थ