Indresh Maharaj discourse

मुक्ति के लिए तो एक क्षण बहुत है, इसलिए भगवान से मांगो तो भक्ति

इन्द्रेश जी की कथा में आज भी बरसी इन्द्रदेव की कृपा, भक्तों की भीड़ उमड़ी

रायपुर (खबरगली ) राजधानी रायपुर के देवेन्द्रनगर स्थित मंडी ग्राउंड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भागवताचार्य इन्द्रेश जी महाराज ने मुक्ति और भक्ति का अंतर बताते हुए कहा कि मुक्ति के लिए एक क्षण भी पर्याप्त है, लेकिन जीवन के हर क्षण को भगवान की भक्ति में लगाना चाहिए। लगातार हो रही बारिश के बावजूद कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान इन्द्रेश जी महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति म