Janmashtami Mahaparva Raipur

रायपुर (खबरगली ) भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी महापर्व को लेकर रायपुर में भक्तिमय माहौल बनने जा रहा है। श्री बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट, नया पारा, रायपुर की ओर से शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को भव्य जन्माष्टमी महापर्व का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्या और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का विशेष आयोजन होगा। वर्ष 1870 में स्थापित एवं वर्ष 2026 में नवनिर्मित श्री बांके बिहारी मंदिर में होने वाले इस आयोजन में श्रद्धालुओं को भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक उल्लास का विशेष अनुभव मिलेगा।