रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के करदाता, विभागीय अधिकारी, अधिकृत प्रतिनिधि और वकील के लिए एक बड़ी खबर है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (GSTAT) की रायपुर बेंच 27 जुलाई से मामलों की सुनवाई शुरू करने जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ट्रिब्यूनल की सुनवाई अभी इसके अस्थायी परिसर में शुरू होगी, जो कि नॉर्थ B-ब्लॉक, सेक्टर 19, वाणिज्यिक कर- GST भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में स्थित है।