khabargali

रायपुर (खबरगली )छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के कार्यालय में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भावपूर्ण एवं आत्मीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कवाड़िया ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राजिम से आई दिव्यांग बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और विश्वास का भाव देखने को मिला। राजिम से पहुंची दिव्यांग बहनों ने अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर राखियां बांधकर रक्षाबंधन की परंपरा को आत्मीयता के साथ निभाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिव्या