Lord Krishna's birth drama presentation

रायपुर (खबरगली ) जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रायपुर के प्रसिद्ध थाना सिटी कोतवाली में इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की भव्य और जीवंत नाट्य प्रस्तुति देखने को मिलेगी। कृष्ण मित्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों और थाना सिटी कोतवाली के स्टाफ के सहयोग से मथुरा के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का दृश्य नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन की विशेषता यह है कि 4 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे सिटी कोतवाली के बंदी गृह को मथुरा के कारागार के रूप में सजाया जाएगा। यहां कंस का अत्याचार, माता देवकी और वासुदेव को हथकड़ी में बांधना, पहरेदारों का बे