माओवादी डंप से मिला करोड़ों का खजाना जमीन के नीचे छिपे थे 3 84 किलो सोने के बिस्किट और 24 लाख कैश खबरगली Treasure worth crores discovered in a Maoist dump3 84 kg of gold bars and 2 4 million 24 lakh in cash were hidden underground

बीजापुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में माओवादी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के आसपास स्थित जंगल से करोड़ों रुपये का माओवादी डम्प बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए एक स्टील के डिब्बे से 3 किलो 840 ग्राम सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सोने की अनुमानित बाजार कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई गई है। सोने और नकदी को मिलाकर बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 4 करोड़ 53 लाख 22 हजार 500 रुपये आंकी गई है।