National President Jagat Prakash Nadda

रायपुर (khabargali) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है। इनमें प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत 10 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। जिन लोगों को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है उनमें सुरेश कश्यप, डा. संजय जायसवाल, अश्विनी शर्मा, बंदी संजय कुमार, सोमावीर राजू, दीपक प्रकाश, किरोड़ी लाल मीणा और डा. सतीश पूनिया भी शामिल हैं। निश्चित रूप से इस नियुक्ति के बाद साय व कौशिक का कद बढ़ा है।