NEET Paper Leak Action: NTA पर गिरा 'सस्पेंशन का हथौड़ा'

नयी दिल्ली (खबरगली )देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसी यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में इस वक्त बहुत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। नीट पेपर लीक विवाद और लगातार उठते सवालों के बाद केंद्र सरकार ने NTA पर बड़ा एक्शन लेते हुए 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यही नहीं, इनमें से कई अफसरों पर आपराधिक और कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी कर ली गई है। उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी के तबादले के तुरंत बाद हुए इस 'महा-एक्शन' ने साफ कर दिया है कि सरकार अब परीक्षा प्रणाली में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के