बालोद (खबरगली) बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरकाटोला के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पिकअप में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
कवर्धा से जगदलपुर जा रहे थे धुमाल पार्टी के सदस्य
