प्रधानमंत्री से लगाई गुहार खबरगली 500 villagers wrote an emotional letter in blood demanding electricity and appealed to the Prime Minister hindi news latest news khabargali

मैनपुर (खबरगली) आजादी के 79वें वर्ष में भी गरियाबंद जिले का राजापड़ाव क्षेत्र अंधकार के साये में जीने को मजबूर है। क्षेत्र के 48 गांवों में बिजली की सुविधा न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी व्यथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए भावनात्मक रास्ता चुना है। बुधवार को ग्राम अड़गड़ी में आयोजित महाबैठक में 500 से अधिक ग्रामीणों ने अपने खून से पीएम और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को मार्मिक पत्र लिखे। जय अंबेडकरवादी युवा संगठन और किसान संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्रित हुए ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से बिजली सुविधा की गुहार लगा रहे हैं। कोकरी, गरहाडीह, गौरग