परिवहन विभाग ने वसूली के लिए कसी कमर अब टोल प्लाजा पर लगे 'तीसरी आँख' से बचना नामुमकिन; 15 मिनट में कटेगा ऑनलाइन चालान

अब टोल प्लाजा पर लगे 'तीसरी आँख' से बचना नामुमकिन; 15 मिनट में कटेगा ऑनलाइन चालान

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं है। परिवहन विभाग ने Traffic Challan CG के तहत सख्ती बरतते हुए एक बड़ा अभियान छेड़ा है। अब कार्रवाई केवल चालान काटने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जुर्माना न भरने वाले वाहन मालिकों को कानूनी शिकंजे में कसने की तैयारी कर ली गई है।