प्रयागराज से आई फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान फटा टायर खबरगली Major accident averted at Bilaspur Airport tire of flight from Prayagraj bursts during landing latest News hindi News khabargali

बिलासपुर (खबरगली) बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा (बिलासपुर एयरपोर्ट) पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बिलासपुर पहुंची एक नियमित यात्री फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक विमान का टायर फट गया। टायर फटने की आवाज और झटके के बाद रनवे तथा विमान के भीतर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। 

 

हालांकि, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने त्वरित सूझबूझ और तत्परता का परिचय दिया और विमान पर नियंत्रण बनाए रखते हुए उसे सुरक्षित रोक लिया। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।