President Ajay Kale

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महाराष्ट्र मंडळ का अहम् प्रस्ताव

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ के समस्त सामाजिक संगठनों के लिए एक आयोग गठित किया जाना चाहिए। इससे सभी समाजसेवी संगठन अपने सेवाभावी कार्यों को शासन के साथ अन्य सामाजिक संगठनों से भी साझा कर सकेंगे। इसके अलावा सेवाभावी कार्यों के विचारों का एक- दूसरे से आदान-प्रदान भी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस आशय के विचार महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने अस्थायी सीएम हाउस (पहुना) में व्यक्त किए।