राजभाषा आयोग स्थापना दिवस

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और स्थानीय बोलियों को नई पहचान देने की दिशा में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का 19वां कार्यालय स्थापना दिवस 14 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रदेशभर के साहित्यकार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और भाषा-संस्कृति से जुड़े गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस आयोजन का सबसे खास आकर्षण 11 छत्तीसगढ़ी साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन और छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले साहित्यकारों एवं कर्मियों का सम्मान रहेगा।