रायपुर में लाभांडी से कचना होते हुए सड्डू तक बनेगी नई सड़क

रायपुर (खबरगली) रायपुर के 2021 के मास्टर प्लान में तय की गई एमआर 43 सड़क का काम बहुत जल्द शुरू होगा। लाभांडी से कचना होते हुए सड़ तक बनने वाली करीब तीन किलोमीटर की नई सड़क के लिए लैंड यूज चेंज करने अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस नई सड़क के बनने से तीन लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा होगा।

 

20 मिनट का समय बचेगा 

 

लाभांडी, कचना, सड्ड और बलौदाबाजार की ओर जाने वाले लोगों का कम से कम 20 मिनट समय बचेगा। उन्हें किसी जाम में भी नहीं फंसना होगा। नई सड़क बनने के बाद सड्डू, कचना और विधानसभा रोड पर भी लगातार बढ़ा रहा ट्रैफिक का दबाव कम होगा।