रेलवे ट्रैक में मिली नाबालिग की लाश

बिलासपुर (खबरगली) बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंंड को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। देविका वर्मा 8वीं में पढ़ती थी, उसका डोंगरगढ़ के रहने वाले मोहन वर्मा के साथ अफेयर था। 28 मार्च को वह घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी। दोनों वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में मोहन ने लड़की को धकेल दिया। मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है।