recruitment to 413 posts raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 12 मई, सोमवार को लायवलीहुड कॉलेज, जोरा में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा कक्षा 5वीं से 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा पास आवेदकों के लिए कुल 413 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।