Red Fort and temple targeted new delhi news khabargali

नई दिल्ली (खबरगली) देश की राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में संभावित आतंकी हमले को लेकर खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला और अन्य प्रमुख शहरों के बड़े मंदिरों के आसपास धमाके की साजिश रच रहा है। अलर्ट के बाद दिल्ली समेत कई महानगरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।