सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा

दुर्ग (खबरगली)  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब त्रैमासिक परीक्षा के दौरान अचानक कक्षा की छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के समय कक्षा में छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टर की चपेट में आने से तीन विद्यार्थियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें एक छात्रा को गंभीर चोट लगने की बात कही जा रही है। घटना ग्राम गनियारी स्थित शासकीय स्कूल की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कूल में मौजूद शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के बीच भी हड़कंप मच गया। आसपास