सुल्तानगंज से देवघर जाते समय बिगड़ी तबीयत ख़बरगली Kanwariya from Durg dies during pilgrimage to Baba Dham; health deteriorated while traveling from Sultanganj to Deoghar latest news khabargali

दुर्ग (खबरगली)  झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में गंगाजल चढ़ाने के लिए दुर्ग से निकली कांवड़ यात्रा के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। दुर्ग के गया नगर वार्ड क्रमांक 4 निवासी 31 वर्षीय मणी चंद्राकर की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।