सुरक्षा महकमे में हड़कंप खबरगली A soldier committed suicide in the 4th Battalion premises

रायपुर (खबरगली) रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।

मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वह चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूलतः जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।