senior eye specialist of Chhattisgarh and President of the Superstition Eradication Committee

रायपुर (खबरगली)। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ एवं अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशंस) के जिनेवा स्थित मुख्यालय में अंधविश्वास के कारण महिलाओं के उत्पीड़न और मानवाधिकारों के हनन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दुनिया के अनेक देशों में आज भी महिलाओं को डायन होने के संदेह, जादू-टोना और अन्य अंधविश्वासों के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। कई मामलों में पीड़ित महिलाओं की हत्या तक कर दी जाती है। यह स्थिति मानवाधिकारों की रक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है।