Tehsildar Dr. Ajanli Sharma

सिंगल यूज प्लॉस्टिक की चीजों का उपयोग रोकने पर प्रशासन गंभीर

रायपुर (khabargali) शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग प्रतिबंधित करने के बाद प्रशासन ने भी इसके विरूद्ध कार्रवाईयां शुरू कर दी है। सिंगल यूज पॉलिथीन बैग की दो फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई कर प्रशासन के अधिकारियों ने 12 क्विंटल 35 किलो पॉलिथीन बैग और प्लॉस्टिक जब्त की है। इसके साथ ही दोनों फैक्ट्रियों को सील कर उनके बिजली कनेक्शन को काटने के निर्देंश भी विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय अधिकारियों को दिए गए है।