Terminator International Cricket Academy; Director and NIS Cricket Coach: Dr. Shabab Quraishi; Chhattisgarh

रायपुर (खबरगली ) टर्मिनेटर विप्रा स्टेट लेवल स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-6 में दिशा पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मॉडल इंग्लिश स्कूल को 139 रनों से करारी शिकस्त दी। मुकाबले के हीरो आर्यन शर्मा रहे, जिन्होंने 120 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी पांच विकेट झटककर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में युवा क्रिकेट खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। अन्य मुकाबलों में एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल और केपीएस