Vinaysheel

डॉ आंबेडकर चौक में जुटे नागरिकों ने की कुश्ती संघ अध्यक्ष के गिरफ्तारी की मांग

रायपुर (khabargali) भारत का मान बढ़ाने वाली महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के बृजभूषण सिंह के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए दिल्ली के जंतर -मंतर आंदोलनरत है।जंतर मंतर पर आने के सभी रास्तों को दिल्ली पुलिस ने बंद कर दिया है। पहलवानों की अपील पर देश भर में बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता,प्रबुद्धजन एवं किसान संगठन से जुड़े हुए अब बड़ी संख्या में इस आंदोलन के समर्थन में उठ खड़े है।