यशवंत कुमार

रायपुर (khabargali) भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने बोर्ड के शाखा प्रमुखों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ओर से राज्य में संचालित विभिन्न पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के अंतर्गत चिन्हांकित स्थलों में क्रियान्वित किए जा रहे विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी ली और इन कार्यो को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उ