शहर

अंबिकापुर (खबरगली) अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग और मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। स्कूल प्रबंधन ने 12वीं कक्षा के पांच छात्रों को निष्कासित कर दिया है। 

हालांकि, चार सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट में मामले को आपसी विवाद का बताया गया है। मामले में परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने भी चार नाबालिग छात्रों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

दो जूनियर छात्रों के सिर पर डंडे से वार का आरोप