शहर

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार की ओर से शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके आश्रित परिजनों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने के बाद कर्मचारी संगठनों में खुशी का माहौल है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनका आभार जताया।