बेमेतरा (खबरगली) बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार रात कन्हेरा गांव के पास ट्रक और एंबुलेंस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल बेमेतरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घटना खंडसरा चौकी क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल राहत और बचाव की कार्रवाई शुरू की। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा भेजा गया, जहां इलाज क
- Today is:
