जगदलपुर (खबरगली) बहुचर्चित झीरम घाटी कांड में करीब 13 साल बाद एनआईए की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने मामले में सभी 10 आरोपियों को दोष सिद्ध पाया है। अदालत ने 27 लोगों की हत्या और 15 लोगों की हत्या के प्रयास से जुड़ी लगाई गई धाराओं में आरोपियों को दोषी माना है। दोषी पाए गए 10 आरोपियों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं।
- Today is:
