रायपुर(खबरगली) रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर डाक विभाग ने ग्राहकों के लिए एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है। इसके अंतर्गत ” इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) ” सेवा के तहत बुक किए जाने वाले ” राखी मेल ” पर डाक शुल्क में 10% की छूट दी जाएगी।
यह सुविधा 12 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी। छूट का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को लिफाफे के आगे स्पष्ट रूप से “Rakhi Mail” लिखकर डाकघर के बुकिंग काउंटर पर प्रस्तुत करना होगा।