30 से अधिक घायल खबरगली 2 roadways buses collide with a truck

उन्नाव (खबरगली)  उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार 2 रोडवेज बसों और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई है। हादसे में बस सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई है. वहीं 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।