4 missing after boat capsizes in Sudan hindi news big news khabargali

खार्तूम (खबरगली) उत्तरी सूडान में एक नाव डूबने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने सूडान के नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नील नदी प्रांत में नाव तैबा अल-खवाद और देइम अल-कराई गांवों के बीच से गुजर रही थी। नाव में 27 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। बताया गया है कि नाव ऊंची लहरों की वजह से पलट गई।