AAP leaders reacted

रायपुर/ रायगढ़ (खबरगली) चार राज्यों - गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। गुजरात के विसावडर में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। वहीं, पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से भी आप उम्मीदवार ने जीत का परचम लहराया है। विसावदर (गुजरात) में आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार को करीब 17554 वोटों से हराया। पंजाब की लुधियान वेस्ट विधानसभा में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण को 10 हजार वोटों से हराया।