area plunged into mourning rajasathan hindi news latest khabargali

बूंदी (खबरगली)  राजस्थान के बूंदी जिले के एक गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. दरअसल, यहां खेत की ओर गई 9 साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतका की पहचान रिंकू भील के रूप में हुई है, जो तलैरा थाना क्षेत्र के अलकोड़िया गांव की रहने वाली थी।