Ayush Soni

रायपुर (khabargali) भारतीय जंप रोप फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जापान के क्वासाकी में 24 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक आयोजित एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय जंप रोप फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए भारतीय जंप रोप दल के खिलाड़ियों की सूची जारी की गई जिसमें छत्तीसगढ के 10 खिलाड़ियों ने जगह बनाई। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में छत्तीसगढ प्रदेश जंप रोप एसोसिएशन के सचिव श्री अखिलेश दुबे ने बताया की यह अबतक की सबसे बड़ी उपलब्धि है की बड़ी संख्या में भारतीय टीम में राज्य जंप रोप (रस्सी कूद ) के जंपर ने स्थान बनाया हैं।