बजट से पहले स्टेट जीएसटी विभाग में तबादले

रायपुर (खबरगली) राज्य सरकार ने नए बजट से ठीक पहले स्टेट जीएसटी विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभाग में कार्यरत संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त सहित राज्य कर अधिकारियों को विभिन्न जिलों और शाखाओं में इधर से उधर किया गया है।