buried under debris hindi news big news khabargali

कांगो (खबरगली) पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में स्थित रुबाया कोल्टन खदान में हुए भीषण भूस्खलन ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। 

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना उस समय हुई जब सैकड़ों लोग खदान के भीतर काम कर रहे थे। 

प्रांत में विद्रोही समूह द्वारा नियुक्त गवर्नर के प्रवक्ता लुबुम्बा काम्बेरे मुइसा ने बताया कि भूस्खलन के समय खदान में मजदूरों के अलावा बच्चे और स्थानीय बाजार में काम करने वाली महिलाएं भी मौजूद थीं।