Chairman of Chhattisgarh State Civil Supplies Corporation and BJP leader Sanjay Srivastava

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस द्वारा पारित प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्रभावना और संविधान की मूल भावना के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि वंदे मातरम् के केवल शुरुआती दो अंतरे गाए जाने संबंधी प्रस्ताव देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।