छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में झमाझम.

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून ने मौसम वैज्ञानिकों के कम बारिश के पूर्वानुमान को पूरी तरह पलट दिया है। शुरुआती आकलन में मौसम विभाग ने सामान्य से कम बारिश की आशंका जताई थी, लेकिन जून से अगस्त के अंत तक हुई जोरदार बारिश से राज्य सराबोर हो चुका है। 30 अगस्त तक प्रदेश में कुल 898.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे अधिकांश इलाकों में पानी की चिंता दूर हो गई है। बारिश के इस मजबूत दौर से प्रदेश के जलाशयों की सेहत में बड़ा सुधार हुआ है।