छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं, वज्रपात और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर, कोंडागांव, धमतरी और गरियाबंद जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।