Chhattisgarh Transfer List

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के उपसचिव की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को विभिन्न विभागों, मंत्रालय और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।