Civil Supplies Corporation meeting

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के संचालक मंडल की 97वीं बैठक गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को निगम मुख्यालय नवा रायपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संजय श्रीवास्तव ने की। बैठक में निगम कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें अनुकंपा नियुक्ति, महंगाई भत्ते में वृद्धि, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के बोनस और सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामरों के वेतन वृद्धि जैसे अहम विषय शामिल रहे।