Daughter of Raipur

रायपुर की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस में लहराया परचम, ITF J30 लुआंडा में जीता पहला बड़ा खिताब

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी तानिष्का भटनागर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए अंगोला की राजधानी लुआंडा में आयोजित ITF World Tennis Tour Juniors (ITF J30) में अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ तानिष्का छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने जूनियर अंतरराष्ट्रीय टेनिस में लड़कियों और लड़कों दोनों वर्गों में प्रदेश का नाम रोशन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित